पिंपल से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

पिंपल से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

सेहतराग टीम

चाहे लड़का हो या फिर लड़की, सब की ज़िंदगी पिंपल्स की दिक्कत ज़रूर आती है। यहां तक कि एक बार ये ज़िद्दी पिंपल्स आपके चेहरे पर आ गए, तो जाने का नाम नहीं लेते।

पढ़ें- घरेलू तरीकों से करें लूज मोशन का इलाज, कमाल के 7 बेस्ट उपाय

सबसे खराब तब लगता है, जब किसी बेहद खास दिन ये आपके चेहरे पर बिन बुलाए मेहमान बन जाएं। ख़ैर, जब भी आपके चेहरे पर पिंपल्स आ जाएं, तो इससे जल्दी छुटकारा पाने के लिए इसे फोड़ने की ग़लती न करें, बल्कि उसे थोड़ा वक्त दें। 

पिंपल को फोड़ने से ये और बढ़ सकता है और साथ ही चेहरे पर खराब दाग़ भी छोड़ सकता है। आप आसान घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें कुछ ही दिनों में ख़त्म भी कर सकते हैं। पिंपल की समस्या दिखने के एक घंटे बाद से लेकर एक दिन बाद तक, ऐसा रूटीन फॉलो करें।

पिंपल से बचने के आसान टिप्स:

  • चेहरे पर आपको जैसे ही पिंपल नज़र आए, उस पर फौरन टी-ट्री ऑयल और एलो वेरा जेल मिलाकर लगा लें। टी-ट्री ऑयल और एलोवेरा में एंटीबैक्टिरिअल गुण होते हैं। इसे लगाने से पहले फेसवॉश से चेहरा ज़रूर धो लें। इसे दिन में 4-5 बार लगा लें। 
  • रात में सोने से पहले चेहरा धोएं और फिर पिंपल पर सफेद टूथपेस्ट लगा लें। ध्यान रखें हमेशा पिंपल के लिए सफेद टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें। सुबह उठकर इसे धो लें।
  • अगर अचानक कहीं आपको जाना पड़ रहा है, तो इसे छिपाने के लिए आप इस पर कंसीलर लगा सकते हैं। कंसीलर पिंपल्स पर लगाएं और अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इससे पिंपल छिप जाएगा और इससे होने वाली रेडनेस भी ख़त्म हो जाएगी।
  • इसके अलावा, आप पिंपल पर नीम या तुलसी से बने पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • पिंपल्स आने पर तेल मसालों और डेयरी प्रोडक्ट्स से दूर रहें। सोने से पहले मेकअप साफ करके चेहरा ज़रूर धोएं।

 

इसे भी पढ़ें-

पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने के लिए 9 कारगर टिप्स

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।